दुद्धी में दुर्गावाहिनी और युवाशक्ति का जुलूस, शक्ति और एकता का प्रदर्शन

Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गावाहिनी बालिकाओं द्वारा स्कूटी जुलूस और युवाशक्ति द्वारा बाइक जुलूस निकाला गया।

शाम करीब पांच बजे टाउन क्लब रामलीला मैदान से शुरू हुआ यह जुलूस पूरे कस्बे में भ्रमण करता हुआ शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन करता रहा।जुलूस के दौरान विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। वहीं युवाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने भगवा पताका के साथ बाइक रैली निकालकर हिन्दू एकता का संदेश दिया।

इस दौरान युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा जुलूस और अखाड़े में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई, जिसका रामभक्तों ने आनंद लिया

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *