महिला मित्र ने पति भांजे संग मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव खाई में फेंका

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र । जनपद में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर को रिश्तों के जाल में फंसाकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि महिला मित्र ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए मृतक की ही कार का इस्तेमाल किया। मामले का खुलासा ड्राइवर की गवाही से हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर जांच तेज कर दी है।घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ उर्फ नौगढ़वा गांव की है। चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य का गांव में रहने वाली महिला लीलावती के घर आना-जाना था और वह अक्सर वहीं रुकते थे। 22 मार्च की शाम वह अपने ड्राइवर रोहित रमन के साथ गांव पहुंचे। खाना खाने के बाद कुंवर मौर्य कमरे में सोने चले गए, जबकि चालक गाड़ी में ही सो गया।रात करीब पौने एक बजे महिला लीलावती ने ड्राइवर को जगाकर बताया कि उसके मालिक की हत्या हो चुकी है। इसके बाद महिला, उसका पति साहबलाल और भांजा चंद्रशेखर उर्फ मखंचू ने मिलकर जबरन गाड़ी की डिक्की खुलवाई और शव उसमें रख दिया। आरोपियों ने ड्राइवर को धमकाते हुए मिर्जापुर के सिरसी डैम तक ले गए, जहां शव को पत्थर से बांधकर पुलिया के पास गहरी खाई में फेंक दिया गया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देते हुए पीडीडीयूनगर तक छोड़ दिया और किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। डरे हुए चालक ने बाद में मृतक के परिजनों को पूरी घटना बताई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया और शव की तलाश शुरू हुई।मृतक के बड़े भाई घासी मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने महिला लीलावती, उसके पति और भांजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मिर्जापुर के सिरसी डैम के पास से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और वारदात के तरीके को लेकर पुलिस गहराई से जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *