दुद्धी, सोनभद्र।रवि सिंह
विंढमगंज रोड स्थित पेट्रोल टंकी के पास एक निजी अस्पताल पर मरीज को बंधक बनाए रखने का गंभीर आरोप लगा है। फुलवार गांव के रामस्वरूप के भतीजे अर्जुन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।बताया गया कि एक सप्ताह पहले मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आया था, जहां उसे अल्ट्रासाउंड की सलाह दी गई। इसी दौरान एक युवक बहला-फुसलाकर उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां सस्ते इलाज का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में इलाज और ऑपरेशन के नाम पर करीब ₹65 हजार का बिल थमा दिया गया।परिजनों का आरोप है कि ₹24 हजार जमा करने के बावजूद मरीज को घर नहीं जाने दिया जा रहा है और पूरा भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है। कई बार अनुरोध के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने मरीज को नहीं छोड़ा।इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी ने बताया कि उन्हें शिकायत की जानकारी मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो मरीज को मुक्त कराया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 12, 2026बिल न देने पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप, सीएमओ से लगाई गुहार
सम्पादकीयApril 12, 2026तांत्रिक पर महिला के शोषण का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Breaking_NewsApril 12, 2026जोरूखाड़ गांव में भीषण आग से तबाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों गेहूं के बोझे जलकर राख
सम्पादकीयApril 12, 2026क्षतिग्रस्त नाली का पटिया बना खतरा, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी
