रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। वार्ड नंबर 10 डीहवार बाबा धाम स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार शाम भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्रों को टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने पर मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति और फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं द्वारा किया गया और अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
