चार अभियुक्त व लूटी गयी स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद, जाने क्या है पूरा मामला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  •  रिपोर्ट रवि सिंह  दुद्धी, सोनभद्र।
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत
  • पुलिस ने चार अभियुक्तों को लूटी गई कर के साथ
  • गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि  जयशंकर चौधरी पुत्र रामसागर चौधरी निवासी वार्ड नं0.9 आदर्श गंगा स्कूल के पास तेजबली कालोनी थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म0प्र0) द्वारा  309(6) के तहत
Share

 रिपोर्ट रवि सिंह 

दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने चार अभियुक्तों को लूटी गई कर के साथ गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि  जयशंकर चौधरी पुत्र रामसागर चौधरी निवासी वार्ड नं0.9 आदर्श गंगा स्कूल के पास तेजबली कालोनी थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म0प्र0) द्वारा  309(6) के तहत 4  अभियुक्त अज्ञात पंजीकृत कराया गया था तथा आरोप लगाया गया था कि  06 जुलाई  को रेनूकुट रेलवे स्टेशन से 04 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनकी स्वीफ्ट डिजायर कार को किराये पर बुक कराकर दुद्धी के लिए ले जाया जा रहा था। थाना दुद्धी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझौली क्षेत्र मे रात्रि 12.45 बजे पेशाब करने के बहाने वाहन को तथा उसकी जेब मे रखे 3500 रुपये को उसे मारपीट कर लूट लिया गया था। उक्त अभियोग के पंजीकरण के पश्चात पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं निर्देश व  अपर पुलिस अधीक्षक(आपरेशन) के नेतृत्व मे थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 24 घण्टे के अन्दर लूटी गयी कार व 3500 रुपये के साथ 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह चारो अभियुक्त जनपद बिहार व झारखण्ड राज्य के अपराधी हैं। गिरफ्तारी की विवरण निम्नवत् है।अमरजीत कुमार चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी मटियांव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष,विक्की चौधरी पुत्र अजय चौधरी निवासी मटियांव थाना यदुनाथपुर जिला रोहतास (बिहार) उम्र करीब 23 वर्ष,मुन्ना गुप्ता पुत्र सुनेश्वर गुप्ता निवासी रमना चुन्दी थाना रमना जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र करीब 21 वर्ष तथा चन्दन कुमार चन्द्रवंशी पुत्र मृत्युंजय चन्द्रवंशी निवासी पिपरीकला थाना विशुनपुरा जिला गढ़वा (झारखण्ड) उम्र करीब 21 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मुन्ना गुप्ता का अपराधिक इतिहास विवरण काण्ड संख्या-33/2021 धारा 25(1-6)A,26/27 Arms Act थाना रमना जिला गढ़वा (झारखण्ड),काण्ड संख्या -60/2024 धारा 366 IPC थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड), काण्ड संख्या 62/2024 धारा 222,353 IPC थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड) आपराधिक इतिहास चन्दन कुमार चन्द्रवंशी का विवरण, काण्ड संख्या-30/2021 धारा 341,323,354,307 भादवि व 8 पॉक्सो एक्ट थाना विशुनपुरा जिला गढ़वा (झारखण्ड),गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह,उ0नि0 काशी सिंह कुशवाहा,हे0का0 आशीष कुमार सिंह,हे0का0 उमेश सिंह यादव,हे0का0 शिवकुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल रहें।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें