
रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद। कोतवाली क्षेत्र के झारो कला में झारो रेलवे स्टेशन से ऊपर की तरफ लगभग 2 किलोमीटर पर लगे इलेक्ट्रिक पोल संख्या 87 / 8 दोपहर लगभग 1:30 बजे 41 वर्षीय महिला पुराने रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी कि रेणुकूट से दुद्धी की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसका शरीर दो भागों मे कट गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई आसपास पशु चला रहे चरवाहो ग्राम प्रधान सहित रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दिया।

सूचना पाकर पहुंचे RPF पंकज कुमार सिंह ने शव पटरी के बीच में ओधे मुंह पड़ा हुआ देखकर रेलवे के उच्च कर्मचारियों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना महिला के मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई और थोड़ी देर बाद ग्राम प्रतिनिधि सहित आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और मृतक महिला की पहचान कराई गई तो मृतक महिला उमा देवी उम्र लगभग 41 वर्ष पत्नी महीपत गौड़ ग्राम झारोकला टोला मटियारी पहरी के रूप में हुई और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई थोड़ी देर बाद दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा कर पीएम हेतु शव विच्छेद गृह दुद्धी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुड़ गई मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियों की विवाह हो चुकी है बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार














