
डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक)-: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आवेदिका सृष्टि भट्ट मिश्रा पुत्री स्व0 बसन्त कुमार भट्ट मिश्रा निवासी स्थायी पता ग्राम बस स्ट्रीट जयपुर ,जाजपुर ओडिशा वर्तमान पता अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट करके धनराशि ठग ली गई थी पीड़िता की तहरीर पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 226/2024 धारा 66D आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना निरीक्षक इरफान अली द्वारा की जा रही थी विवेचना के क्रम में NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल/पत्राचार करके पीडिता की फ्राड हुई धनराशि में से 19000/- ( उन्नीस हजार) रुपये उसके मूल बैंक खाते में शुक्रवार को सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया । इसके पूर्व में 25 दिसंबर को पिडिता का 120440/- रुपये वापस कराया गया था पिडिता की धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन,निरीक्षक अपराध/ साइबर प्रभारी इरफान अली,कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार,साइबर हेल्प डेस्क का0 सुनील कुमार थाना चोपन सम्मिलित रहे ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















