सोनभद्र। जनपद के अनपरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। सोने की ज्वैलरी की सफाई के बहाने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल जबकि चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। बदमाशों के पास से सोने के गहने, अवैध असलहे और ज्वैलरी साफ करने वाला केमिकल पाउडर भी बरामद हुआ है। आपको बता दें की अनपरा थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को दिनदहाड़े ठगी की वारदात सामने आई थी। आरोप है कि चार बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे और सोने के गहनों को साफ करने के बहाने महिला के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए।

इसी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर गठित टीम ने दुल्लह पाथर मध्य प्रदेश बॉर्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाश आते दिखे। रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी की और दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई। घटना में घायल आरोपियों के नाम सिकंदर कुमार और अमरदीप बताए जा रहे हैं। दोनों बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। वहीं गिरफ़्तार किए गए अन्य दो आरोपी रविंद कुमार और विपिन कुमार भी बिहार के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, एक सोने की चैन, दो सोने के कड़े, एक सोने की अंगूठी और गहना साफ करने वाला पाउडर बरामद किया है। सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में राहत की सांस है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
