AKD/गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आठ अगस्त की रात डाला के बारी क्षेत्र में एक घर के सामने से बाइक चोरी की थी।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस ने कार्रवाई की। 10 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डाला चढ़ाई के पास मेन रोड से संतलाल पुत्र स्वर्गीय गनेश, निवासी बरवसपुर, थाना प्रतापपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़ को शाम करीब 6:22 बजे गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मु0अ0सं0 305/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP64AJ 9611 बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आठ अगस्त की रात बारी, डाला, चोपन क्षेत्र में एक घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी की गिरफ्तारी और बाइक बरामदगी के बाद पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, हेड कांस्टेबल हरी सिंह यादव और हेड कांस्टेबल शिवशरण राम शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
