दुद्धी/सोनभद्र(AKD/रवि सिंह)-के विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश मौर्या पर पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के समय जय प्रकाश मौर्या गंभीर चोटिल हो गए, वहीं हमलावर जाते वक्त उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर को दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश का परिणाम यह हमला बनकर सामने आया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रहीस, रसीद पुत्र सुलेमान, अरमान पुत्र सदीक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामला बीएनएस की धारा 110, 115(2), 191(2), 191(3), 299, 351(3), 352, 333 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) व 3(2) के तहत दर्ज किया गया।पुलिस घायल जय प्रकाश मौर्या को अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
