सोनभद्र(AKD/ गिरीश तिवारी)-वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर लोहरा पावरहाउस के पास एक चलती ट्रेलर में पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में रेणुकूट निवासी 28 वर्षीय युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे युवक की जान बच गई। उसके सिर में हल्की चोट आई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है।घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकुरुत चौकी अंतर्गत लोहरा पावरहाउस के पास की है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
