सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – करीब साढ़े छह वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 80 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने मुमताज अंसारी (38) को दोषी ठहराया। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जुर्माने की राशि में से 65 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित होगी।अभियोजन के अनुसार 24 अप्रैल 2019 को शाहगंज थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। विवेचना के बाद दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने 9 गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध पाया ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
