सोनभद्र। जनपद में तेज़ रफ़्तार ने एक बार फिर दो ज़िंदगियों को छीन लिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास ये दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक तेज़ रफ़्तार में कहीं जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से हालत नाज़ुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज़ रफ़्तार का ये कहर फिर एक बार सवाल खड़ा करता है आख़िर कब रुकेगी ये लापरवाही
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
