सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – कर्मा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 50 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।घटना खैराही इलाके की है। ऐलाही गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी स्वर्गीय चेतनारायण सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
