सोनभद्र( AKD/ गिरीश तिवारी)-जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोन इको प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची जीवित हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कपड़े में लिपटी नवजात को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बच्ची को रॉबर्ट्सगंज स्थित मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को फिलहाल सामान्य बताया है।इस मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि पीआरबी पुलिस को सूचना मिली थी कि लोढ़ी टोल प्लाजा के आगे इको प्वाइंट की पहाड़ी पर एक जीवित नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को सूचित किया गया। कोतवाल स्वयं एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को तुरंत ट्रॉमा सेंटर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वर्तमान में बच्ची का इलाज चाइल्ड केयर यूनिट की निगरानी में चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
