पानी भरने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत

Share

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में कुएं से जुड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। सहगोडा गांव में नहाने के लिए पानी भरने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई, जिससे किसान अपना संतुलन खो बैठा और गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सहगोडा गांव निवासी 34 वर्षीय शेर सिंह खेत से काम कर लौटने के बाद नहाने के लिए कुएं पर गया था। वह कुएं से पानी भर रहा था, तभी कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई। लकड़ी टूटते ही शेर सिंह असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।कुएं पर लकड़ी टूटी मिलने के बाद परिजनों को किसान के कुएं में गिरने की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता की मौत से एक पुत्र और एक पुत्री भी सदमे में हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। लगातार बारिश के चलते कुएं और तालाब पानी से लबालब हैं, ऐसे में जलस्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत है। मामला बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव का है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!