पिपरी पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई में ₹78 लाख की हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र/पिपरी(AKD/गिरीश तिवारी):- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए थाना पिपरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त
  • टीम ने सोमवार की रात
  • बड़ी कार्रवाई की।
  • टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 390 ग्राम नाजायज़ हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत
Share

सोनभद्र/पिपरी(AKD/गिरीश तिवारी):- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए थाना पिपरी पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 390 ग्राम नाजायज़ हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹78 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से ₹520 नकद, एक मोटोरोला मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल नंबर UP64 AK 4943 भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। 9 से 10 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनपरा क्षेत्र का एक युवक बाइक से बनारस की ओर जा रहा है और उसके पास हेरोइन है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पिपरी पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने नौकुटिया मोड़ के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ कुमार सोनी पुत्र मुन्ना सोनी निवासी डिबुलगंज दुर्गा मंदिर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 390 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹78 लाख आंकी गई। पुलिस ने मौके से बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह हेरोइन उसी गांव के सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता ने दी थी और फोन पर आगे कहां पहुंचाना है, यह बताने वाला था। आरोपी ने बताया कि वह सूरज गुप्ता से नशे की खेप लेकर बेचने का काम करता था। फिलहाल पुलिस फरार सूरज गुप्ता की तलाश में दबिश दे रही है।क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और ANTF टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। फिलहाल एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है जबकि एक अन्य व्यक्ति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें