बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • ओबरा बांध का जलस्तर बढ़ने और गेट खोले जाने की स्थिति को देखते हुए सोन नदी के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
  • बांध से छोड़ा गया पानी रेणु नदी के रास्ते सोन नदी में पहुंच सकता है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
  • बाढ़ की संभावित
Share

सोनभद्र। ओबरा बांध का जलस्तर बढ़ने और गेट खोले जाने की स्थिति को देखते हुए सोन नदी के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। बांध से छोड़ा गया पानी रेणु नदी के रास्ते सोन नदी में पहुंच सकता है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए गुडूर, चकाड़ी, खैरटिया, खेवंधा, बर्दीया, महलपुर, गोठानी और सिंदुरिया समेत नदी किनारे बसे गांवों और टोलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जुगैल, ओबरा और चोपन क्षेत्र में सोन नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, घाटों और निचले इलाकों की ओर जाने से बचें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को नदी के आसपास न जाने दें। प्रशासन की ओर से जारी सायरन, सूचना और चेतावनी को गंभीरता से लेने तथा किसी भी परिस्थिति में नदी के तेज बहाव के करीब नहीं जाने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संभावित बाढ़ की स्थिति में स्थानीय अधिकारियों एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें