चोपन में चीनी दुकानों की जांच, 717 बोरी से अधिक स्टॉक की पड़ताल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी चोपन/सोनभद्र।
  • चीनी के स्टॉक और उससे जुड़े अभिलेखों की जांच को लेकर प्रशासन ने चोपन क्षेत्र में अभियान चलाया।
  • ओबरा एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और खरीद-बिक्री से संबंधित
  • रसीद, इनवॉइस व स्टॉक रजिस्टर की जांच की।जांच के दौरान बालाजी ट्रेडर्स में 97 बोरी यानी करीब 48.50 क्विंटल चीनी मिली।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

चोपन/सोनभद्र। चीनी के स्टॉक और उससे जुड़े अभिलेखों की जांच को लेकर प्रशासन ने चोपन क्षेत्र में अभियान चलाया। ओबरा एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और खरीद-बिक्री से संबंधित रसीद, इनवॉइस व स्टॉक रजिस्टर की जांच की।जांच के दौरान बालाजी ट्रेडर्स में 97 बोरी यानी करीब 48.50 क्विंटल चीनी मिली।

Advertisement

अधिकारियों द्वारा खरीद की रसीद और स्टॉक रजिस्टर मांगा गया, लेकिन मौके पर अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस पर संबंधित दुकानदार को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसके बाद मोहित/मित्तल ट्रेडर्स, चोपन-सिंदुरिया रोड की जांच की गई। यहां 666 बोरी यानी करीब 333 क्विंटल चीनी का स्टॉक मिला। दुकान पर खरीद से संबंधित रसीद और इनवॉइस उपलब्ध पाए गए तथा स्टॉक रजिस्टर में भी स्टॉक दर्ज मिला। हालांकि स्टॉक पोर्टल पर इसकी जानकारी अपडेट नहीं की गई थी, जिसे लेकर अधिकारियों ने जांच की।वहीं अनूप ट्रेडर्स, चोपन में 28 बोरी यानी करीब 14 क्विंटल चीनी मिली। निरीक्षण के समय दुकान संचालक मौजूद नहीं थे और उनकी माता मौके पर थीं। अधिकारियों ने चीनी की खरीद से संबंधित रसीद और अन्य अभिलेख मांगे, लेकिन कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका।

इस मामले में भी नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।प्रशासन की जांच में कुल 791 बोरी यानी करीब 395.50 क्विंटल चीनी का स्टॉक सामने आया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चीनी का कारोबार करने वाले व्यापारियों को स्टॉक का सही रिकॉर्ड रखने के साथ खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और स्टॉक पोर्टल पर आवश्यक जानकारी अपडेट रखना होगा। अभिलेखों में मिली कमियों के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें