बाल दिवस पर सदर विधायक का स्नेह संदेश, बच्चों को मिली मिठाई व अध्ययन सामग्री

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- प्राथमिक विद्यालय पटेहेरा टोला में शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई, कॉपी और पेंसिल वितरित
  • की।
  • इस दौरान उन्होंने नन्हे बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और नियमित
  • पढ़ाई के महत्व को सहज रूप में समझाया।
Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- प्राथमिक विद्यालय पटेहेरा टोला में शुक्रवार को बाल दिवस के मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई, कॉपी और पेंसिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने नन्हे बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और नियमित पढ़ाई के महत्व को सहज रूप में समझाया। बच्चे उत्साह के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी करते दिखे।विद्यालय पहुंचकर विधायक ने छोटे छोटे विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पूछा तथा उनकी पढ़ाई–लिखाई की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अतिरिक्त शैक्षणिक सामग्री दी और प्रोत्साहित किया कि वे मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें और देश की तरक्की में अपनी भूमिका निभाएं।विधायक ने पेड़ों को बचाने, प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में प्रतिदिन वंदे मातरम् का गायन आवश्यक है। कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ खड़े होकर वंदे मातरम् गाया और भारत माता की जय का जयघोष किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सभासद अवनीश देव पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा, संकुल शिक्षक रजनीश श्रीवास्तव, शिक्षक राजेश सिंह, प्रधानाध्यापिका बीना जायसवाल, हीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें