सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में मौजूद रहने के बावजूद बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में जारी लापरवाही ने शुक्रवार को मौत का तांडव दिखा दिया। रासपहाड़ी स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स के खदान में अचानक पत्थरों की विशाल पहाड़ी दरक गई और देखते ही देखते कई मजदूर मलबे में समा गए। खनन रोकने का फरमान पूरे जिले में लागू था, लेकिन बिल्ली मारकुंडी में आदेशों की धज्जियाँ उड़ती रहीं और उसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।

मलबे से एक मजदूर का शव निकाल लिया गया है, जबकि कई के दबे होने की आशंका ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। मुख्यमंत्री के सभा स्थल से महज़ पाँच किलोमीटर की दूरी पर हुए इस हादसे ने खनन व्यवस्था की पोल खोल दी है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा, लेकिन हादसा इतनी तेजी से हुआ कि चीख-पुकार के सिवा कुछ नहीं बचा। खदान प्रबंधन की लापरवाही और अवैध तरीके से चल रहे कार्यों ने कई परिवारों को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है। राहत-बचाव अभियान जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
