रावर्ट्सगंज/सोनभद्र:(AKD/,गिरीश तिवारी)
बाल एवं श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन नियमावली के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाए और बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर स्कूलों में दाखिला कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है, और यदि दुकानों अथवा प्रतिष्ठानों में बाल श्रम पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, उप श्रमायुक्त ए0के0 सिंह, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
