दुद्धी में शिक्षक ने जरूरतमंदों को बांटे 20 कंबल

Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)- बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान कुल 20 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए।कंबल वितरण कार्यक्रम में स्काउट मास्टर एचडब्ल्यूबी रामरक्षा पटेल ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।कंबल प्राप्त करने वालों में जोरुखाड़ के जमुना घसिया, सरजू गुप्ता, राजकुमारी देवी, बिंदी देवी, सुदामा प्रसाद, रानी देवी और कलावती देवी सहित अन्य जरूरतमंद लोग शामिल रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *