
रामगढ़/सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ब्रांच इकाई सिल्थम द्वारा कामरेड बसावन गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज और पार्टी झंडे के साथ संविधान बचाओ, देश बचाओ, मनरेगा बचाओ और स्मार्ट मीटर हटाओ के नारे लगाए।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश का आम नागरिक संघर्ष की स्थिति में है। किसान, मजदूर, नौजवान और छात्र लगातार परेशान हैं। युवा आबादी अधिक होने के बावजूद वर्तमान नीतियों के कारण सबसे अधिक नुकसान युवाओं को ही उठाना पड़ रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और बेरोजगारी कम होने का नाम नहीं ले रही।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे केवल कागजों तक सीमित हैं और संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को कमजोर किया गया है। देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है और बिजली के निजीकरण से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

भाकपा नेताओं ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए पहचाने जाने वाले सोनभद्र जिले में ही भारी बिजली कटौती हो रही है, जो “चिराग तले अंधेरा” की स्थिति को दर्शाता है। स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों का विरोध करते हुए पार्टी ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता समाप्त की जाए, बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं, पूरे प्रदेश में समान बिजली दर प्रणाली लागू हो, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिले और परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती न की जाए।
साथ ही मांग की गई कि सोनभद्र में बिजली कटौती मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, प्रति माह कम से कम 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए, बिजली वितरण को निजीकरण से मुक्त रखा जाए और धान खरीद केंद्रों पर दलाली व भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाई जाए।पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस मौके पर पार्टी के सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा, नंदलाल जायसवाल, श्रीनारायण उरांव, नारायण गोंड, शीला देवी उरांव, धनसिरिया देवी, गौतम जायसवाल, नंदू प्रसाद, अमरावती, शारदा, संतोषी, सितारा देवी, मीरा, रतन गुप्ता, सदन चेरो, रामसनेही, अमरनाथ बिंद (बीडीसी), रामचरण विश्वकर्मा, बच्चऊ एवं लीलाधर विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 26, 2026अवघूत भगवान राम आश्रम दुर्गा मंदिर कलकली बहरा में नवरात्रि का पर्व संपन्न ,भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 26, 2026बेलहत्थी में सम्राट अशोक मौर्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सोनभद्र न्यूज़March 26, 2026माता जिरही देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में गूंजे जयकारे
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात