दुद्धी | सोनभद्र(रवि सिंह)-
जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन. सिंह ने शनिवार को दुद्धी तहसील स्थित एसडीएम न्यायालयों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली को परखा और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने सबसे पहले स्टेनो कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां से जारी होने वाले पत्रों व दस्तावेजों की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम न्यायालय पहुंचकर उन्होंने पेशकार राकेश कुमार नवीन से न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान फाइलों के सही रख-रखाव और अद्यतन न होने पर पेशकार को फटकार भी लगाई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुकदमों की फाइलें प्रतिदिन अपडेट की जाएं और यह भी दर्ज किया जाए कि उस दिन क्या कार्यवाही हुई। उन्होंने कहा कि जिस दिन पीठासीन अधिकारी उपस्थित न हों, उस दिन की स्थिति भी फाइल में अंकित की जाए और मुकदमे में उपस्थित लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएं।इसके बाद डीएम ने अहलमद कक्ष का निरीक्षण किया और एसडीएम न्यायिक न्यायालय में मुकदमों की नियमित सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर हो सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी तहसीलदार न्यायालय से फाइलें गायब होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिसे लेकर डीएम ने गंभीरता दिखाई।निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने तहसील में चल रहे एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही मैपिंग से छूटे मतदाताओं, उनकी सुनवाई और निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
