दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 80 हजार का अर्थदंड

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – करीब साढ़े छह वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ
  • दुष्कर्म करने के मामले में अदालत
  • ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
  • साथ
Share

सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – करीब साढ़े छह वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 80 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने मुमताज अंसारी (38) को दोषी ठहराया। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जुर्माने की राशि में से 65 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समाहित होगी।अभियोजन के अनुसार 24 अप्रैल 2019 को शाहगंज थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था। विवेचना के बाद दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने 9 गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध पाया ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें