दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-थाना क्षेत्र के रन्नु तुर्रीडीह गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मीना देवी (30) पत्नी उमेश कुमार हैं। आरोप है कि पति ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया।घटना आज शाम लगभग साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। सूचना के अनुसार विवाद के बाद स्वयं पति उमेश कुमार ने ही पुलिस को जानकारी दी और घायल पत्नी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. सुनील सिंह ने हाथ में गंभीर चोट और फैक्चर की आशंका जताते हुए उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।मौके पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद में महिला के हाथ में फैक्चर की संभावना है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।घटना के दौरान मौजूद दूसरे नंबर के पुत्र कामेश्वर कुमार ने आरोप लगाया कि मामूली बात को लेकर पिता शराब के नशे में आ गए और मारपीट में मां का हाथ तोड़ दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
