सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-बेसिक शिक्षा विभाग सोनभद्र में शिक्षक हित को लेकर हुए आंदोलन के बाद निलंबित की गई प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी सहित दो अन्य पदाधिकारियों की अब ससम्मान बहाली कर दी गई है। यह निर्णय राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र की पहल और निष्पक्ष जांच के बाद लिया गया।विगत कुछ माह पूर्व शिक्षक हितों के समर्थन में आंदोलन करने के कारण प्राथमिक महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी, वर्षा वर्मा एवं सोनाली मजूमदार के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी किया गया था। प्रकरण की जानकारी संघ पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय को दी गई, जिसके बाद रालोद जिला इकाई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने और तत्काल बहाली की मांग उठाई।मामले की समीक्षा के उपरांत बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने जांच कराते हुए तीनों शिक्षिकाओं को दोषमुक्त करार दिया और उन्हें ससम्मान उनके मूल विद्यालय में पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार कौशर जहां सिद्दीकी को प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी घोरावल, वर्षा वर्मा को प्राथमिक विद्यालय चेरो बस्ती चोपन तथा सोनाली मजूमदार को कंपोजिट विद्यालय परसोई चोपन में पुनः कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
