दुद्धी(रवि सिंह)-तहसील सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शाखा तहसील दुद्धी के लेखपाल संघ के चुनाव पर्यवेक्षक जिला कार्यकारणी सदस्य राजीव कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी विनोद कुमार पाल एवं सह निर्वाचन अधिकारी श्री भगवान ने संयुक्त रूप से बताया की सोनभद्र की उपशाखा तहसील दुद्धी लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने दावा किया था।

जिसमे से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनय कुमार गुप्ता को 47 मत, व संतोष कुमार यादव को 37 मत प्राप्त हुए ,इस प्रकार विनय कुमार 10 मत अधिक प्राप्त करके विजयी घोषित हुए । वही मंत्री पद के लिए दो दावेदार लाल बाबू सरोज और अंकित सिंह रहे ,जिसमें लालाबाबू सरोज को 54 एवं अंकित सिंह 30 मत मिले, इस तरह लाल बाबू 24 वोटो से निर्वाचित घोषित हुए, आपको बताया की कुल 96 पंजीकृत मतों में केवल 84 मतों का प्रयोग किया गया ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 5 पदों पर दावेदार निर्विरोध चुने गए। इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को उनकी जीत पर बधाई दिया, जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंदन कुमार , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद नीरज कुमार सिंह, उपमंत्री पद पर विनय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष पद पर मालाधारी सिंह , ऑडिटर पद पर धर्मेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए ।चुनाव के बाद सभी चुने कार्यकारणीयों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाया। इस दौरान कानूनगो अखिलेश शुक्ला,नागेंद्र पाठक, बृज बिहारी मौर्य ,अरुण कन्नौजिया,महेंद्र यादव अनूप यादव शाश्वत द्विवेदी,मुकेश गुप्ता,अनीता शिल्पी, आस्था ,मनोज, अभिषेक पांडे, मकबूल आलम, कन्नौजिया,सहित दर्जनों लेखपाल उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
