डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद के थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ जंगल में पेड़ से लटकता खोपड़ी का अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मामला ग्राम पंचायत कोटा के टोला पतगड़ी स्थित जवारीडाड़ जंगल का है। मंगलवार को जंगल में मवेशी चरा रहे लोगों ने पेड़ से लटकते मानव अवशेष देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।जंगल में मिले अवशेषों की पहचान 16 वर्षीय मंगला प्रसाद के रूप में हुई है, जो 19 जनवरी से लापता था। परिजनों ने 26 जनवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक के बड़े भाई रवि कुमार ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर पहचान की पुष्टि की।पुलिस ने खोपड़ी समेत अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब एक महीने बाद जंगल से अवशेष मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
