पीढ़ियों से बसे परिवारों को हटाने की तैयारी, स्थानीय लोगों का सांकेतिक प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) गुरुवार सुबह मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा जारी खाली करने की नोटिस के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया।
  • लोगों ने शांतिपूर्वक एकत्र होकर अपनी समस्याएं रखीं और बस्ती को नियमित
  • किए जाने की मांग उठाई।स्थानीय निवासी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि उनका परिवार लगभग 60 वर्षों से यहां रह रहा है।
  • उनके अनुसार उनके पिता ने भी अपना पूरा जीवन यहीं बिताया और अब वे स्वयं अपनी आधी उम्र इसी बस्ती में गुजार चुके हैं।
Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) गुरुवार सुबह मलीन बस्ती एकता समिति के बैनर तले दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने डाला शहीद स्थल पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा जारी खाली करने की नोटिस के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। लोगों ने शांतिपूर्वक एकत्र होकर अपनी समस्याएं रखीं और बस्ती को नियमित किए जाने की मांग उठाई।स्थानीय निवासी नागेन्द्र पासवान ने बताया कि उनका परिवार लगभग 60 वर्षों से यहां रह रहा है। उनके अनुसार उनके पिता ने भी अपना पूरा जीवन यहीं बिताया और अब वे स्वयं अपनी आधी उम्र इसी बस्ती में गुजार चुके हैं। उनका कहना है कि अचानक नोटिस देकर बेदखल करना उनके साथ अन्याय है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस्ती में रहने वाले अधिकांश परिवार वर्षों से स्थायी रूप से बसे हुए हैं। उनका रोजगार, सामाजिक संबंध और पूरा जीवन इसी स्थान से जुड़ा है। ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने की कार्रवाई से सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे।स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मलीन बस्ती को नियमित किया जाए और निवासियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान बबुंदर पाठक, नागेन्द्र पासवान, उमेश मेहता, अवनीश पांडेय, पिंटू साहनी, अवधेश चौहान सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें