झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत, घर में दुपट्टे से बने झूले में फंसी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (रवि सिंह/ गिरीश तिवारी)-बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत
  • स्थित
  • राजो टोला में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालिका की मौत
  • हो गई।जानकारी के अनुसार परिजन गांव में आयोजित
Share

सोनभद्र (रवि सिंह/ गिरीश तिवारी)-बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा ग्राम पंचायत स्थित राजो टोला में एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार परिजन गांव में आयोजित गवना कार्यक्रम में गए हुए थे और बच्चे घर पर आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बालिका घर के अंदर दुपट्टे के सहारे बने झूले पर झूल रही थी। झूलते समय वह झूले में फंस गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।कुछ देर बाद जब परिजन कार्यक्रम से लौटे तो बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उठाकर देखा गया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें