सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनगर–वाराणसी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।मृतक की पहचान रामसूरत यादव निवासी ग्राम गोटी बांध, थाना रायपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी लोढ़ी चौकी पर लगी थी। हादसा लोढ़ी चौकी के ठीक सामने हुआ, जहां दुर्घटना के बाद उनका शव घंटों सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी देर तक पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
