सोनभद्र। होली एवं रमजान माह पर्व के दृष्टिगत थाना ओबरा क्षेत्र में पुलिस एवं CISF द्वारा किया गया रूट मार्च आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च में प्रभारी निरीक्षक ओबरा, थाना ओबरा पुलिस बल एवं सीआईएसएफ (CISF) के जवान सम्मिलित रहे। यह मार्च क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर निकाला गया। रूट मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
