सोनभद्र(AKD | गिरीश तिवारी)सोमवार की सुबह जनपद में आसमान पूरी तरह साफ था और एक भी बादल नजर नहीं आ रहा था। तेज धूप के बीच सामान्य दिनचर्या चल रही थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद अनपरा ,बीना क्षेत्र में भारी बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, डाला,दुद्धीऔर चोपन समेत अन्य इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।बिनां इलाके में गिरी बर्फ ने खेतों को सफेद चादर से ढक दिया।

सरसों, गेहूं, चना और मटर की खड़ी फसल पर बर्फ की मोटी परत जमने से पौधे झुक गए और कई स्थानों पर फसल जमीन पर बिछ गई। किसान इस समय फसलों के दाने भरने की अवस्था का इंतजार कर रहे थे, ऐसे में अचानक हुई बर्फबारी ने उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका बढ़ा दी है।अन्य स्थानों पर हुई हल्की बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया और ठंड में इजाफा हुआ, वहीं दलहन और तिलहन फसलों में फफूंद व रोग लगने का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। दोपहर बाद हुए इस अचानक मौसम परिवर्तन ने जनपद में सर्दी बढ़ा दी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बर्फबारी और बारिश से जहां आमजन हैरान दिखे, वहीं किसान वर्ग के सामने नई आर्थिक चुनौती खड़ी हो गई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 23, 2026अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई में तीन गिरफ्तार
सम्पादकीयFebruary 23, 2026देर रात हुड़दंग और स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयFebruary 23, 2026महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान, एसिड बिक्री पर विशेष चेकिंग
सम्पादकीयFebruary 23, 2026रामगढ़ और कोरियाव केंद्र पर धान खरीद शुरू, राष्ट्रीय लोक दल के प्रयास से किसानों को राहत