ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- थाना ओबरा क्षेत्र में देर रात सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाने बजाने, शराब पीकर गाली-गलौज करने और वाहन से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सड़क पर गाड़ी से इधर-उधर घूमते हुए न केवल शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे, बल्कि राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर माहौल खराब कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की। वाहन संख्या UP 64 R 6261 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया। साथ ही आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज कुमार भारती पुत्र भानु चंद भारती निवासी बिल्ली मारकुण्डी, अभि उर्फ राजीव पुत्र स्वर्गीय रविशंकर निवासी गजराज नगर तथा आकाश भारती पुत्र विजय प्रकाश भारती निवासी मोतीचन्द्र चौराहा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल हैं। कार्रवाई उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, उपनिरीक्षक रामसिंह यादव, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
