रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय महिला का शव मिला, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में सोमवार देर रात
  • रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
  • सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बताया गया कि रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 90/23 के पास एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।
  • इसकी जानकारी रेलवे पुलिस ने ग्राम प्रधान को दी।
Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में सोमवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।बताया गया कि रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 90/23 के पास एक महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। इसकी जानकारी रेलवे पुलिस ने ग्राम प्रधान को दी। रात करीब 11:30 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमनाथ मरकाम मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मनबस (उम्र लगभग 26 वर्ष), पत्नी बिशुन गोंड, निवासी कटौन्धी पोस्ट झारो कला के रूप में की गई।परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम से ही महिला घर नहीं लौटी थी। आसपास के लोगों के अनुसार वह शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक के बीच कबाड़ बीनते हुए देखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतका की एक बेटी है और उसका पति बाहर मजदूरी करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें