
AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संभावित कार्यक्रम को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी बी.एन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच, बैरिकेडिंग, मार्ग व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा घेरे को पूरी तरह अभेद्य बनाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो।बताया जा रहा है कि राज्यपाल पुलिस लाइन में नवनिर्मित तीन भवनों का लोकार्पण कर सकती हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










