AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। हर घर जल नल योजना को लेकर जिले में सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया और योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि कई गांवों में पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही।

मारकुंडी, कनपानी, टोला नगवा सहित कई गांवों में टंकियां बनी हैं, पर पानी नहीं पहुंच रहा। चोपन, कोन, नगवां और म्योरपुर क्षेत्र के ग्रामीण आज भी हैंडपंप से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि योजना के प्रचार-प्रसार और दीवार लेखन के नाम पर भारी धनराशि खर्च दिखाई गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उनका कहना है कि कागजों में विकास दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है।सपा नेता अनीता बैगा ने कहा कि गंदा पानी पीने से ग्रामीणों, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वहीं मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पा रही हैं।कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच और सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
