IGRS शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल, सभी 22 थानों को मिले 100 में 100 अंक

Share

AKD/गिरीश तिवारी

सोनभद्र। IGRS पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। फरवरी 2026 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र पुलिस को 100 में से 100 अंक मिले हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनसामान्य की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर IGRS पोर्टल की समीक्षा कर निस्तारण प्रक्रिया को और बेहतर बनाया गया। साथ ही IGRS सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने IGRS कार्य से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की है।जनपद के सभी 22 थानों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इनमें चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, रायपुर, विंढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, हाथीनाला, ओबरा, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन और बीजपुर थाना शामिल हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *