कोन,सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंटों का प्रभावी अनुपालन करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 1211/2020, धारा 323/504 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त इन्दल कुमार उर्फ इन्द्र पुत्र गौरीशंकर एवं गौरीशंकर पुत्र स्वर्गीय रामचरित्र, निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन को गिरफ्तार किया। वहीं मुकदमा संख्या 466/1995, धारा 323 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त अल्ताफ रजा पुत्र स्वर्गीय तौफीक, निवासी कस्बा कोन, थाना कोन को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि “न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोन पुलिस लगातार अभियान चला रही है। न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा और फरार अथवा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह, उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र चौहान तथा हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
उत्तर प्रदेशJuly 27, 2026जाने किस बड़े नेता को लेकर गृह मंत्री ने अपने एक्स पर लिख दी यह बात…
सम्पादकीयJuly 24, 2026साइबर ठगी के शिकार युवक को कोन पुलिस ने दिलाए ₹11,300 वापस, थाना प्रभारी बोले— समय पर शिकायत करें, धनराशि वापस मिलने की बढ़ जाती है संभावना
