डाला।चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरमुरा स्थित घासी बस्ती में बुधवार (22 जुलाई 2026) को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतकों की पहचान नेपाल पुत्र बसंत (37 वर्ष) तथा राजेश पुत्र हरिवंश (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल रॉबर्ट्सगंज भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
