AKD/गिरीश तिवारी
डाला/सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी गांव के साउडीह टोला में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नीजी शौचालय की छत गिरने से एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल बच्ची की पहचान प्रियंका (5) पुत्री अर्जुन सिंह खरवार, निवासी साउडीह टोला, हथवानी थाना हाथीनाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब 8 बजे की है।
बच्ची के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रियंका गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पीछे बने सरकारी शौचालय की छत पर खेल रही थी। खेलते समय बच्चे शौचालय के पास लगे पपीते के पेड़ से पपीता तोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक शौचालय की छत पर रखी पट्टियां एक साथ गिर गईं, जिससे छत पर मौजूद सभी बच्चे नीचे गिर पड़े।
इस हादसे में प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित बच गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ दूरी पर दोस्तों के साथ बैठे पिता अर्जुन सिंह को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पिता ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। हादसे में बच्ची के मुंह और कान से खून निकल रहा था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंदरूनी चोटों की आशंका को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
