AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– डाला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाई गई। पूरे मंदिर परिसर में वैदिक परंपरा के अनुरूप विधि-विधान से पूजन, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया,वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शुद्ध उच्चारण के साथ मंत्रोच्चार प्रारंभ हुआ ॐ जमदग्नये विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम प्रचोदयात् जैसे दिव्य मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। हवन कुंड में आहुति देते समय स्वाहा के साथ उठती अग्नि और वेद मंत्रों की ध्वनि ने आयोजन को और भी दिव्यता प्रदान की।

जय श्री परशुराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा और श्रद्धालु पूरे भाव से पूजा-अर्चना में लीन रहे।मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय और अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व समाज को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश तिवारी, सजावल पाठक, कृपाशंकर चौबे, सुदर्शन मिश्रा, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, दक्षराज सिंह, आशीष ,विपिन,अमित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
Breaking_NewsJune 7, 2026सोनभद्र।एक ही यात्रा में दो बार टोल कटने से वाहन स्वामी परेशान, 10 दिन बाद भी नहीं लौटी राशि
सम्पादकीयJune 7, 2026डेढ़ साल से रिटायर होने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला शिक्षिका दुद्धी तहसील का काट रही बेवजह चक्कर,अधिकारी मौन
