स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र: स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप रहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से अधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता, खासकर किसान वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां बिजली बिल सामान्य आता था, वहीं अब अचानक कई गुना बढ़कर आ रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाकर उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!