अबकी बार बेटियों ने फिर लिख दी सफलता की नई इबारत

Share

AKD।गिरीश तिवारी

चोपन।सोनभद्र- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जनपद में मेधावियों की चमक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस बार का रिजल्ट एक बार फिर साबित कर गया कि बेटियां हर मोर्चे पर आगे हैं और सफलता की नई परिभाषा गढ़ रही हैं। इंटरमीडिएट में आकृति सिंह ने 90.60% अंक हासिल कर पूरे जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और अपने विद्यालय गुरुद्वारा इंटर मीडिएट कॉलेज, चोपन का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में हरिओम तिवारी ने 90.20% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कुषाण कनौजिया और संध्या कुमारी ने 89.50% अंक पाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं हाईस्कूल में सिंद्धू ने 95.17% अंक प्राप्त कर जनपद में टॉप किया और सोनाँचाल इंटर कॉलेज, घोरावल का गौरव बढ़ाया। अनुप्रिया कुशवाहा ने 94.67% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो एस वी एम इंटर कॉलेज, खड़िया योगीचौरा की छात्रा हैं। खुशी ने 94.33% अंक के साथ शीर्ष सूची में जगह बनाई, जबकि अन्य मेधावियों ने भी 94% और 93.50% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!