सोनभद्र । लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव के लिए जनहित में एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि इन दिनों तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच पहुंच रहा है और आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री तक जाने की संभावना है, जिससे लू का खतरा बढ़ गया है।प्रशासन ने लोगों को सतर्क करते हुए बताया कि लू के दौरान शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिससे चक्कर आना, सिरदर्द, तेज धड़कन, पसीना न आना, कमजोरी और भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय छाता, गमछा या टोपी का उपयोग करने की सलाह दी गई है।एडवाइजरी में खास तौर पर कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर के अंदर ही रहें। बाहर काम करने वालों को सिर और शरीर को ढककर रखने और समय-समय पर पानी पीते रहने की सलाह दी गई है। घर में ठंडक बनाए रखने के लिए पर्दे, पंखे और गीले कपड़ों का इस्तेमाल करने की भी बात कही गई है। साथ ही लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सम्पादकीयJuly 31, 2026कोयला वाहनों से परिवहन शुल्क वसूली नियमसम्मत, जिला पंचायत ने शिकायत को बताया निराधार
सम्पादकीयJuly 29, 2026कोन पुलिस की कार्रवाई: तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
उत्तर प्रदेशJuly 28, 2026तीन महीने की ट्रेनिंग, फिर नौकरी, अडाणी कौशल विकास केंद्र से पांच युवाओं को मिला रोजगार
