रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह

Share

सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)- रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने जिले समेत पूरे उत्तर प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज में कार्यरत रवि सिंह अब 20 से 24 मई तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित होने वाली 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है।

नौकरी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर रवि सिंह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। रोमानिया रवाना होने से पहले जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक रवाना किया और कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रवि सिंह विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और सोनभद्र का नाम रोशन करेंगे। वहीं रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, सहयोगियों और संगठन के पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में उतरेंगे। रवि सिंह की इस उपलब्धि पर पूरे रेणुकूट और सोनभद्र क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!