दुद्धी/सोनभद्र: रवि सिंह-अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव में शराब दुकान के बगल में खुलेआम अवैध चखना की दुकान संचालित होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात यहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान के आसपास देर रात तक शराबियों की भीड़ लगी रहती है, जिससे राहगीरों व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान के पास नियमों को ताक पर रखकर चखना की अवैध दुकान चलाई जा रही है, जहां खुलेआम शराब सेवन कराया जाता है। इससे क्षेत्र में आए दिन विवाद और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
