सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (AKD।गिरीश तिवारी) डाला।सोनभद्रजिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 (खनिज परिवहन परमिट) के जरिए अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
  • इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन मुख्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में…
  • AK एंटरप्राइजेज के कार्यालय से पुराने ई-फॉर्म C/MM-11 में वाहन संख्या, तारीख और समय में फेरबदल कर उन्हें नए और वैध परमिट की तरह इस्तेमाल करते थे।
Share

(AKD।गिरीश तिवारी)

डाला।सोनभद्रजिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 (खनिज परिवहन परमिट) के जरिए अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन मुख्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार वाहन चालक दिलीप प्रजापति ने बताया कि गिरोह के सदस्य बिल्ली मारकुंडी स्थित AK एंटरप्राइजेज के कार्यालय से पुराने ई-फॉर्म C/MM-11 में वाहन संख्या, तारीख और समय में फेरबदल कर उन्हें नए और वैध परमिट की तरह इस्तेमाल करते थे। इन्हीं फर्जी परमिटों के सहारे गिट्टी से लदे वाहनों का अवैध परिवहन कराया जाता था। चालक को प्रत्येक चक्कर के बदले पांच हजार रुपये दिए जाते थे।जांच में यह भी सामने आया कि AK एंटरप्राइजेज का लाइसेंस 8 जून 2026 को समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद पुराने सिक्योरिटी पेपर और परमिटों का दुरुपयोग कर अवैध खनिज परिवहन का कारोबार जारी रखा गया।पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से एक Dell लैपटॉप, एक HP LaserJet Pro प्रिंटर, सिक्योरिटी पेपर के तीन बंडल जिनमें कुल 748 सेट मौजूद थे तथा लगभग 1000 उपयोग की जा चुकी ई-फॉर्म C/MM-11 की प्रथम प्रतियां बरामद की गईं।इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप प्रजापति (निवासी नौगढ़, चंदौली), अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू (जमालपुर, मिर्जापुर), रितेश कुमार जायसवाल (चोपन, सोनभद्र), संतोष कुमार जायसवाल (गढ़वा, झारखंड) तथा मोहन उर्फ अजय कुमार (चोपन, सोनभद्र) शामिल हैं। वहीं अश्वनी कुमार पटेल, हिमांशु पाण्डेय और सुरेश कुमार पाठक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ खान एवं खनिज अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें